Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नई सोच, नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारतः प्रबुद्ध गोष्ठी में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रखा आत्म निर्भर भारत का विजन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में उच्च शिक्षा संस्थानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है। उन्होंने कहा कि भारत केवल आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में नहीं बढ़ रहा, बल्कि ज्ञान, नवाचार, संस्कृति और मानवीय मूल्यों के आधार पर विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता भी रखता है। शनिवार को सिंहनीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी एवं कॉन्क्लेव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का विषय फ्विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व एवं योगदानय् रहा। अपने संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का भारत नई सोच, नई तकनीक और नए आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने की यात्र केवल सरकारों के प्रयासों से पूरी नहीं होगी, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। विशेष रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों को केवल डिग्री प्रदान करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित होना होगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के बीच मजबूत सेतु का कार्य कर रही है। इसके माध्यम से छात्रें को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि देवों और तप की भूमि है। यहां की संस्कृति और परम्पराएं विश्व को शांति का सन्देश देती हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्थित चारों धाम के दर्शन कर सभी का जीवन सफल हो जाता है। श्री नवीन ने कहा कि भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था। आज भी भारत जिस प्रकार से साइंस व विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बड़ रहा है सोने की चिड़िया से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश के वैज्ञानिकों ने नई टेक्नोलॉजी से सब कुछ बदल दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रोत्साहन से वैज्ञानिक लगातार नये नये रिसर्च कर रहे हैं। जिन शिक्षित युवाओं को पहले विभिन्न क्षेत्रें में रिसर्च करने के लिए विदेश जाना पड़ता था आज सभी रिसर्च की सुविधा देश में ही उपलब्ध करा दी गई है। श्री नवीन ने कहा कि देश में मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगों को प्रोत्साहित करने से देश में उत्पादन क्षमता भी बढ़ रही है। देश का युवा आज रोजगार पाने के साथ रोजगार देने वाला बन रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई शिक्षा नीति बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में जो कमियां है उन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आ“वान किया कि वे नौकरी तलाशने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनने का लक्ष्य रखें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का संगठन भी लगातार समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर राष्ट्रहित के विषयों पर सकारात्मक चर्चा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा, कौशल, तकनीक और नैतिक मूल्यों का संतुलित समावेश समाज में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड आज विकास, निवेश, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। नई शिक्षा नीति ने विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी तकनीकी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। धामी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय विकास का भी संकल्प है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड इस राष्ट्रीय अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में निवेश बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने, पर्यटन को नई दिशा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे अपनी प्रतिभा, नवाचार और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज का युवा भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और यही शक्ति विकसित भारत के सपने को साकार करेगी। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने उच्च शिक्षा में अनुसंधान, कौशल विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार और उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री धामी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *