मुख्यमंत्री से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने की मुलाकात
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों और जनसमस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र की प्रगति से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। वहीं रायपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम पंवार ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
