Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मण्डलायुक्त ने किया 31 वीं वाहिनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ

रूद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर का 55 वां स्थापना दिवस हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वाहिनी परिसर में 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित मेला कार्यक्रमों का मंगलवार सायं मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त दीपक रावत ने वाहिनी के सेनानायक पंकज भट्ट की मौजूदगी में फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त ने मेला स्टॉलों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों का आनन्द लिया व स्टॉलों की सराहना की। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त श्री रावत ने पीएसी 31वीं वाहिनी रूद्रपुर के 55वें स्थापना दिवस पर सभी पीएसी जवानों, अधिकारियों व उनके परिवारजनो को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा पीएसी के जवान जनसुरक्षा के लिए अतिमहत्वपूर्ण है व जनसुरक्षा के लिए संवेदनशील रहकर हमेशा तत्पर रहती है एवं अपने दायित्वो का मुस्तैत होकर कार्य करती है। सेनानायक पंकज भट्ट ने बताया कि 1, 2 व 3 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से मेले के साथ ही खेल प्रतियोगिताए, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगे। जबकि 3 अक्टूबर समापन दिवस पर मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही लक्की ड्रा व पुरस्कार वितरण किया जायेगा। इससे पूर्व 30 सितम्बर को परिसर में शस्त्र पूजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार के बच्चों के मनोरंजक झूले, खिलौने, फिरोजाबाद की चूड़ियां, महिला साज-सज्जा सामग्री, पहाड़ी दालें, लकडी, खुर्जा का सामान, पिलखवा की चादरें, विभिन्न खेलों, मेरठ के स्पोर्ट्स का सामान, खाद्य सामग्री, स्वादिष्ट पकवान, वस्त्रों आदि के स्टॉल लगाये गये हैं। प्रथम सायं मेले में पीएसी महिला बैंड द्वारा सुंदर पहाड़ी धुनों का प्रदर्शन कर स्वागत किया। कुमांऊनी लोक गायक जितेंद्र तुमकियाल, पुष्कर सिंह महरा, गायिका प्रीति,ज्योति व मां नैना पुष्कर महर सांस्कृतिक दल, खटीमा व वाहिनी आर्केस्ट्रा द्वारा सुंदर गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी मठपाल, उप सेनानायक मिथलेश कुमार सिंह, उप सेनानायक 46 वीं वाहिनी वीर सिंह, सहायक सेनानायक तपेस कुमार चन्द, तपेश कुमार चन्द्र, सहायक सेनानायक 31वी वाहिनी श्रीमती प्रतिमा भट्ट, सहायक सेनानायक, 46 वी वाहिनी, सूबेदार सैन्य सहायक खुर्शीद अली, शिविर पाल राकेश महरा, तहसीलदार दिनेश कुटोला सहित अनेक अधिकारी,जवान व परिवारजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *