Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। नगला रेलवे स्टेशन के पास एक मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गये। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम सियाढेरी बहेड़ी, बरेली निवासी 24 वर्षीय धर्मवीर पुत्र मिठईलाल नगला रेलवे स्टेशन के पास कमरे में रहकर मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि धर्मवीर रविवार प्रातः घूमने के लिए कमरे से निकला और वापस नहीं लौटा। वहीं दूसरी ओर लोगों ने रेल पटरी पर एक युवक को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर आ पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त धर्मवीर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गये और उन्होंने मृतक की शिनाख्त धर्मवीर पुत्र मिठईलाल के रूप में की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक धर्मवीर पिछले करीब डेढ़ वर्ष से नगला रेलवे स्टेशन के पास में रह रहा था । वह अपने पीछे पत्नी हेमलता व डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्यन को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *