Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोई लोड़ पई तां मंगा गे नहीं ते शुकर मनावांगे

रुद्रपुर। अष्टमी के उपलक्ष्य में श्री नीलकंठ धाम में सजे भव्य माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर हाजिरी लगाई और मैया रानी का गुणगान किया। चौत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही चौकियों के अंतिम दिन अष्टमी पर श्री नीलकंठ धाम में चांद किशन शर्मा और मेयर विकास शर्मा की ओर से भव्य दरबार सजाया गया।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में लीन होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत शर्मा परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात गणेश वंदना श्रीराम स्तुति हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।दरबार में भजन गायक विनीत अरोरा ने सालासर वाले मेरे बाला जी और कालका माँ मुझे तेरी जरूरत है भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन गायक पवन खनिजो ने डम डम डमरू बजे घन घन घंटा बजे तथा अपनी पायल का घुंगरू बना लो मुझे भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया।सुमित वार्ष्णेय ने दे चरणां दा प्यार मईया जी सानू रख लो सेवादार और बम भोले बम भोले कहना चाहिदा जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। रितेश मनोचा ने रज के रजाया सानू माता ने और तू भीख ना देगी तो मैं शोर मचा दूंगा भजनों के माध्यम से अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी जिससे श्रद्धालु झूम उठे।संजीव शर्मा ने वो नाचे संकट बाबा के दरबार में और दर पे बुला रहा है ये कृपा नहीं तो क्या है भजनों से भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। दरबार में पहुंचे भक्तों ने सुंदर भजनों का खूब आनंद उठाया और झूमते हुए मैया रानी व बाबा का गुणगान किया।दरबार के दौरान भजनों के बीच गद्दी पर विराजमान महंत विकास शर्मा पर माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट हुई जिस पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद लेकर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर डाल चंद, अतुल बंसल, राजकुमार खनिजो, वेद ठुकराल, मोहित बत्रा राकेश ,राजीव रस्तोगी,गौरव जुयाल, सचिन खुराना, अजय चîक्का, संजय ठुकराल, हितेश ठुकराल,अमित अरोड़ा, विवेक दीप सिंह, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, हरवीर राठी, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, सुरेंद्र शर्मा, चंद्रसेन गंगवार,दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, कंचन नारंग, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, संगीता बठला, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *