Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जयकारों के बीच खुले हेमकुंड साहिब के कपाट

गोपेश्वर । चमोली जिले में समुद्रतल से 15 हजार 225 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले दिन करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। शनिवार सुबह पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था बेस कैंप घांघरिया से रवाना होकर हेमकुंड साहिब पहुंचा। पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास की। कपाट खुलने के दौरान वातावरण फ्जो बोले सो निहालय् और गुरुबाणी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब को करीब पांच क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। बर्फीली वादियों के बीच सजा गुरुद्वारा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा और सीईओ सेवा सिंह ने बताया कि परंपरा के अनुसार सचखंड से गुरुग्रंथ साहिब को दरबार में विराजमान करने के बाद अखंड पाठ, शबद कीर्तन, अरदास और हुक्मनामा लिया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन केवल एक ही अरदास की गई। हेमकुंड साहिब यात्रा के शुभारंभ के साथ ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *