भराड़ीसैंण में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन,सीएम ने दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात
आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
गैरसैंगण (उद संवाददाता)। उत्तराखंड रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सीएम धामी ने शहीद आंदोलनकारियों को नमन किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी भी ली। साथ ही उन्होंने 43-63 करोड लागत की 27 योजनाओं का लोकार्पण और 98-62 करोड़ 33 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी उत्तराखण्डवासियों का सौभाग्य है कि हमारे राज्य की रजत जयती के अवसर पर हमें कल ही हमें प्रधानमंत्री मोदी जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने अपने शब्दों को पुनः दोहराया जो उन्होंने वर्ष 2021 में केदारनाथ धाम की दिव्य धारा से कहे थे। उन्होंने कहा था कि यह दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। जिसे साकार करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। बीते चार वर्षों में हमने राज्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के साधनों को बढ़ाने के साथ प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रें में 30 नई नीतियों को लाकर प्रदेश के समग्र विजन को प्रस्तुत करते हुए राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने का प्रयास किया है। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज हमारा राज्य विभिन्न चुनौतियों का सामना कर अनेक क्षेत्रों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। आज किसानों की आय वृद्धि करने में देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। हमारी कपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट 12-69 प्रतिशत रही है जो राष्ट्रीय औसत से चार गुना अधिक है।
साथ ही आज हमारा राज्य में युवाओं को रोजगार देने के और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने में भी देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। सीएम धामी ने कहा कि हमने प्रदेश की बेरोजगारी दर में 4-4 प्रतिशत की रिकार्ड कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने का काम किया है। साथ ही इज ऑफ डूईंग बिजनेस में उत्तराखण्ड को अचीवर्स और स्टार्टअप रेंकिंग में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुयी है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने इंडेक्स में उत्तराखण्ड को देश के पहले स्थान पर आया है। इसके साथ ही हमारे चार गांव जखौल, हर्षिल, सूपीया और गुंजी को देश में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पर्यटन पुरस्कार मिला है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव उत्तराखण्ड रहा है। इसी का परिणाम है कि आज उनके मार्गदर्शन और सहयोग से हमारा उत्तराखण्ड विकास और समृद्धि के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखण्ड को आठ हजार करोड़ रूपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। साथ ही उन्होंने हमें कई लक्ष्य भी दिये हैं जिनके माध्यम से उत्तराखण्ड आने वाले वर्षों में विकसित भारत के पथ प्रदर्शक राज्य के रूप में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उनके आहवान के अनुसार हम उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। साथ ही हम अपने प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हमने शीतकालीन यात्र की पहल की है, जिसके माध्यम से राज्य में 12 महीने पर्यटन की निरंतरता सुनिश्चित की जा रही है। नई पर्यटन नीति, नई फिल्म नीति, होम स्टे मॉडल और वेड इन उत्तराखण्ड जैसी अभिनव पहलों के माध्यम से हम राज्य में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा, योग और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गढ़वाल और कुमाऊ मण्डलों में एक एक स्पीरिचुअल इकोनोमिक जोन की स्थापना भी करने जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री जी ने हमारे प्राचीन मेलों, उत्सवों, और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रि- वन फैस्टिविल के रूप में विकसित करने का आहवान किया है। इसके लिए भी हम जल्द ही एक विशेष टास्क फोर्स बनाकर काम करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि विधायक अनिल नौटियाल ने जो ज्ञापन दिया है उन्हें आने वाली घोषणाओं में सम्मिलित किया जायेगा। इसके साथ साथ ये क्षेत्र हमारा विकास के मामले में और तेजी से प्रगति करे। उसके लिए यहां पर और भी योजनाओं को आगे बढ़ा रहे है। इसके आस पास के क्षेत्र को स्मार्ट सिटी तर्ज पर विकसित करने के लिए जल्द ही एक डीपीआर बनाई जायेगी और मास्टर प्लान बनाया जायेगा। जल्द ही यहां के लिए धनराशि स्वीकृत की जायेगी। दूरस्थ क्षेत्र में चौखुटिया, घनसाली, जोशीमठ को उड़ान योजना में हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जायेगा। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत, कर्ण प्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, रानीखेत के विधायक डा- प्रमोद नैनवाल, कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया, रूड़की के विधायक प्रदीप बत्र, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, राम चन्द्र गौड़, ऋषि प्रसाद सती, हरक सिंह नेगी, वरिष्ठ आंदोलनकारी, सुरेन्द्र नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष जगपाल बर्थवाल, संदीप रावत, गणेश शाह, संदीप नेगी, तेजपाल रावत, हिमानी नेगी, हुकुम सिंह, गणेश चंदौला, गौरव कुमार, जिलाधिकारी, सुरजीत पवार, महावीर रावत, अरूण मैठानी, कुलदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।








