Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गली मोहल्ले में ब्लैक हो रही गैस,प्रशासन के साथ-साथ विधायक भी आंखे मूंदे बैठे, जनता परेशान

रुद्रपुर। शहर में इंडेन गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। एजेंसी पर सिलेंडर को लेकर रोज हंगामा हो रहा है। लोगों का आरोप है कि एजेंसी में प्रबंधक, ठेकेदार और डिलीवरी कर्मचारियों की मिलीभगत से गड़बड़ी हो रही है और आम उप भोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गैस सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद समय पर होम डिलीवरी नहीं हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि एक-एक महीने पुरानी बुकिंग होने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके सामने रोजमर्रा की दिक्कतें खड़ी हो गई हैं।आरोप यह भी है कि एजेंसी से जुड़े लोग अपने परिचितों के नाम पर बुकिंग करवा कर सिलेंडर निकाल लेते हैं और बाद में उसे ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेच देते हैं। गली-मोहल्लों में सिलेंडर तय कीमत से काफी अधिक दाम पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।लोगों का कहना है कि रोजाना गैस की गाड़ी क्षेत्र में आती है, लेकिन इसके बावजूद सही तरीके से होम डिलीवरी नहीं की जाती। विरोध करने पर सिलेंडर देने में देरी की जाती है।शहरवासियों ने इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक सही अन्य जनप्रतिनिधियों पर भी केवल बयानबाजी करने और जमीनी स्तर पर समस्या का समाधान न करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी एजेंसी पर हंगामे की स्थति रही। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि गैस एजेंसी की जांच कराई जाए, ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाई जाए और होम डिलीवरी व्यवस्था को सही किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *