नकल के आरोपी खालिद की दुकान पर गरजा धामी का बुलडोजर
देहरादून/हरिद्वार। यूकेएसएस एससी परीक्षा में नकल के आरोपी खालिद पर सरकार का बुलडोजर चला। लक्सर तहसील के सुल्तानपुर कस्बे में आरोपी द्वारा अतिक्रमण कर बनाई गई दुकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरकार ने इस प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की है। सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात परियोजना निदेशक के- एन- तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस विभाग के एक उपनिरीक्षक और एक कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि कल ही मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी)के गठन की घोषणा की थी। एसआईटी का नेतृत्व एएसपी जया बलूनी करेंगी, जबकि इसकी निगरानी माननीय उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के हवाले होगी। धामी सरकार ने दो टूक कहा है कि भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता और युवाओं की मेहनत की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नकल या भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई भी तत्व कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएगा।
