Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

शिष्टाचार मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उमा भारती का स्वागत किया और उन्हें राज्य के विकास कार्यों से अवगत कराया। वहीं उमा भारती ने प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी जिसमें उत्तराखंड की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार साझा किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *