Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विकास योजनाओं के लिए 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण एवं विस्तार, सड़क संपर्क, आपदा प्रबंधन, पुलिस आधुनिकीकरण तथा न्यायिक एवं कारागार अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं हेतु कुल 51 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, हवाई संपर्क, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी तथा पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी बनने के साथ प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। स्वीकृत योजनाओं के तहत जनपद बागेश्वर के बेड़ा मझेड़ा करीमपुर में हेलीपैड निर्माण के लिए 8.91 करोड़ रुपये, उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड स्थित ग्राम सुनकुंडी जखोल में हेलीपैड निर्माण के लिए 1.08 करोड़ रुपये तथा नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के डौन परेवा में हेलीपैड निर्माण, दो किलोमीटर पहुंच मार्ग और साइट डेवलपमेंट के प्रथम चरण के लिए 8.30 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट, देहरादून पीटीबी में विद्युतीकरण और सिविल कार्यों के लिए शेष 50 लाख रुपये जारी करने को भी मंजूरी दी गई है। राज्य योजना के अंतर्गत चम्पावत जिले में तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 2.64 करोड़ रुपये, अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड में लोधिया से चौगू तक पांच किलोमीटर मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण के लिए 3.84 करोड़ रुपये तथा देहरादून जिले के मसूरी विधानसभा क्षेत्र में न्यू कैंट मोटर मार्ग पर सालावाला पुल से विजय कालोनी पुल तक सड़क को दो लेन से 10.50 मीटर चौड़ा किए जाने के लिए 16.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके अतिरिक्त पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा क्षेत्र के उठिडा गांव में एसडीआरएफ पोस्ट निर्माण कार्य की प्रथम किश्त के रूप में 1.62 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। टिहरी जिला कारागार में वीडियो कॉन्Úेंसिंग हॉल, वीसी क्यूबिकल और आवश्यक उपकरणों के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त के रूप में 85.72 लाख रुपये जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय के मशीन उपकरण, संयंत्र और साज सज्जा के लिए 25 करोड़ रुपये की स्वीकृत योजना के सापेक्ष 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने का भी अनुमोदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *