Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बंगाली समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ की जा रही दुर्गा पूजा

रुद्रपुर। शारदीय नवरात्र पर्व पर बंगाली समाज द्वारा दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ की जा रही है। आदर्श इंदिरा कालोनी, ट्रांजिट कैम्प, रविन्द्र नगर, संजय नगर स्थित श्री दुर्गा मंदिरों में बंगाली समाज द्वारा श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें आमंत्रित कलाकारों व संकीर्तन मंडलियों द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जा रहे हैं।रविन्द्र नगर में मंगलवार की प्रातः श्री श्री शारदीय दुर्गा देवी जी का महा अष्टमी विहित पूजा, सायंकाल आरती प्रतियोगिता व रात्रि में एकल एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई। श्री दूर्गा पूजा में कमेटी के अध्यक्ष परितोष मण्डल, उपाध्यक्ष मानस सरकार, प्रदीप विश्वास, संजय हाल्दार, सचिव विपुल गाईन, उपसचिव प्रदीप दास, सुकुमार सरकार, कोषाध्यक्ष तारक अधिकारी, महेश मण्डल, गोपाल सरकार, सांस्कृतिक प्रभारी, एस.पी.सरकार, कार्तिक मण्डल, अभिमन्यु देव राय, आरती प्रभारी मानदार सरकार व रंजीत राय, संगठन सचिव निमाई मण्डल, रामानन्द, के.के. दास शंकर सरकार, फनिन्द्र नाथ गाईन, किरन चन्द्र अधिकारी, नारायण विश्वास, समीर राय, चंदन देबनाथ, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुब्रत, अर्जुन विश्वास, बाबू विश्वकर्मा,अर्जुन विश्वकर्मा,गुनोधर मण्डल, मनीष सरकार, सुकान्त, रोहित मण्डल, ध्रुव विश्वास, हीरा गाईन, यस्मित, धीरज सरकार, देव विश्वास, पवन गोलदार, अमन सरकार, शंकर सरकार, जयदेव गाईन, नैतिक गोलदार, विक्की विश्वास,हिमांशु सरकार, आलोक, गौरव, अमन चौहान आदि लोग मौजूद थे। ट्रांजिट कैम्प श्री दुर्गा मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में मंगलवार को दोपहर प्रसाद एवं भंडारा वितरण, सायंकाल महिलाओं के लिए आरती प्रतियोगिता, रात्रि को बांग्ला लोककला प्रस्तुति तारापद छाऊ ग्रुप, पुरूलिया पश्चिम बंगाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद एलकेडी ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्तिक चक्रवर्ती, परिमल राय, राज सरकार, किशोर डे, प्रदीप साह, सुमित राय, राज चक्रवर्ती, बिट्टू ढ़़ाली, सचिन मंडल, दिलीप अधिकारी, अभिनव दत्ता, मनोज कर, सुबीर वन्दना दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *