Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के एक भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे, हालात पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही: धामी

देहरादून। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात को लेकर उत्तराखंड सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य की सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और हालात पर लगातार नजर बनाए रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जैसे ही केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, राज्य सरकार उसी के अनुरूप तत्काल कदम उठाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईरान या इजरायल में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से भारत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से वहां मौजूद लोगों और उनके परिजनों से लगातार संपर्क साधा जा रहा है और उनकी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, फ्हम लगातार प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के रहने वाले सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इस कठिन समय में हम अपने हर नागरिक के साथ खड़े हैं। हम उत्तराखंड के एक भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचने देंगे।य् उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य स्तर पर विशेष समन्वय तंत्र तैयार किया जाएगा, ताकि राहत और वापसी की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *