Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

धामी ने छात्रावास की छात्राओं के साथ मन की बात के 134वें संस्करण को सुना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने शासकीय आवास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को सुना। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने छात्राओं से संवाद कर उनके विचार जाने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की युवा शक्ति, खेल प्रतिभाओं तथा जनभागीदारी की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए धावक अनिमेष और गुरिंदरवीर से भी संवाद किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनभागीदारी ;शेष पेज सात पर द्ध और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे संदेशों की भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संदेश समाज में सकारात्मक बदलाव और जनजागरूकता को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देश के करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने वाला मंच बन चुका है। कार्यक्रम में युवा शक्ति, खेल प्रतिभाओं, नवाचार और जनभागीदारी पर दिए गए विचार अत्यंत प्रेरणादायक हैं। विकसित भारत के निर्माण में हमारे युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार की भावना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे आ“वान समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन रहे हैं। हमें इन संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *