August 30, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आये आये मेरी दाती दे नवरात्रे,सभी ने खुशियां मनाईयां..

रूद्रपुर । चैत्र मास के पावन नवरात्र पर्व के छठे दिवस पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री सनातन युवा मंच द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित माता की चौकी में मंगलवार की रात्रि भजन गायक कलाकारों ने माता के भजन सुनाकर उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया। सर्वप्रथम जजमान बब्बर परिवार ने पंडित सालिगराम पाण्डेय व नन्दकिशोर जोशी की अगुवाई में माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिसके पश्चात माता की चौकी का शुभारम्भ किया गया। भजन गायक अमित अरोरा ने गुरू वन्दना, गणेश वन्दना, देवी देवताओं का आव्हान व फूलों की वर्षा के भजन सुनाये। जिसके बाद स्थानीय भजन गायक रितेश मनोचा ने हवांवा आईयां ने अज मेरी दाती ने आना है, असां पलकां बिछाईयां ने, तेरे आवन दी मां मैनूं खुशबू आ रही है, लक्खां देके भुल जांदिए, मेरी मां नूं गिनती नहीं आंवदी, आये आये मेरी दाती दे नवरात्रे सभी ने खुशियां मनाईयां,तेरा रंग चढ़या दातिए, सबनूं आसरा तेरा, दे दे मेरी दातिए मंदिर दा कोना, जब भी जी चाहे देख लवां मैं मां तेरा रूप सलोना, तूं देंदी जा माये अस्सी मंगदे रहणा, तेरे रंगा विच मैं रंग जावां जमाने कोलों की लेणा, जिस हाल विच रखंे उस हाल में रह जाणा आदि भजन सुनाये। जिन्हें सुनकर सभी श्रद्धालु तालियां बजाते हुए मां की भक्ति में मग्न होकर नाचते रहे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, जसविन्दर सिंह खरबंदा, महेश बब्बर, ओम प्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, अश्वनी बजाज, गौरव बेहड़, अमित अरोरा, मनोज मुंजाल, राकेश सुखीजा, राकेश राजदेव, विजय विरमानी, पवन गाबा, राजेश छावड़ा, सचिन मुंजाल, सुरेन्द्र रज्जी, मोहन भुड्डी, राजेन्द्र खनीजो, नरेश छावड़ा, साक्षी सुखीजा, किरन जग्गा, शशि अरोरा, सोनिया अरोरा, बीना बेहड़, पूर्वी बेहड़, सोनिया सुखीजा, आशा गाबा, मानूषी गाबा, संजय जुनेजा, राजकुमार सीकरी, राजकुमार भुसरी, हरीश ईश्पुजानी, अजय बंसल, श्वेता गाबा, विजय जुनेजा, कमल फुटेला, रोहित गोयल, साक्षी गोयल, मोहित बत्रा, साक्षी ग्रोवर, सुरेश जग्गा, रोहित जग्गा, गौरव जग्गा, गुरदीप सिंह गाबा, जतिन सुखीजा, सुमित बब्बर, सचिन तनेजा, गौरव तनेजा, पंकज सुखीजा, बिट्टू ग्रोवर, विजय चिलाना, राजकुमार खनीजो, मनोज अरोरा, सुधीर अरोरा, पंकज बांगा, जुगनूं, सचिन अग्रवाल, महेश अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, मानवी अग्रवाल, सतपाल गाबा, राजेश अरोरा, पुष्पा ग्रोवर, आनन्द, रिंकू ग्रोवर, संजय ठुकराल, गुरकीरत सिंह गाबा, राजन राठौर, रमेश राठौर, विपिन लूथरा, नरेन्द्र अरोरा, साक्षी अरोरा, नीलम ग्रोवर, हरीश गुम्बर, अमित बांगा, स्नेहा मिड्डा, डा. नारायण अदलखा, नरेश शर्मा, गुलशन नारंग, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *