फ्लीट छोड़कर दो गाड़ियों के साथ पहुंचे सीएम
नानकमत्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से लगातार किए जा रहे ईंधन बचाने, सादगी अपनाने और अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूर रहने के आ“वान को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नानकमत्ता आगमन पर अपने व्यवहार से जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने अपनी पूरी लंबी फ्लीट छोड़कर केवल 2 गाड़ियों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुँचकर यह संदेश दिया कि जनसेवा दिखावे से नहीं, बल्कि संवेदनशील सोच और जिम्मेदार फैसलों से होती है। मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल सादगी का प्रतीक माना जा रहा है, बल्कि ईंधन बचत, सरकारी संसाधनों के सदुपयोग और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है। जब देश के प्रधानमंत्री फ्यूल सेविंग और मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की बात करते हैं, तब मुख्यमंत्री धामी उसे धरातल पर उतारते हुए दिखाई देते हैं। आज के दौर में जहाँ सत्ता को शान ओ शौकत से जोड़कर देखा जाता है, वहीं मुख्यमंत्री ने यह साबित किया कि वास्तविक नेतृत्व वही है जो जनता के पैसे, संसाधनों और समय की कीमत को समझे। मुख्यमंत्री का यह विनम्र और प्रेरणादायक कदम उत्तराखण्ड की सादगीपूर्ण संस्कृति और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
