Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
देहरादून- सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग और जल जीवन मिशन से संबंधित लंबित शिकायतों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों की सीएम हेल्पलाइन पर कार्यवाही शून्य प्रतिशत है, उन्हें तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान की स्थिति की जानकारी ली। जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान हो चुका था, उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 के माध्यम से मिली सहायता और राज्य सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, भूमि संबंधी विवादों का शीघ्र निस्तारण करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रथम माह से ही पेंशन उपलब्ध कराने तथा जनसुविधाओं से जुड़े नवाचारों की विस्तृत जानकारी निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *