August 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री धामी ने तीर्थराज पुष्कर में ’अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम’ का किया लोकार्पण

अजमेर /राजस्थान। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थराज पुष्कर में ’अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राचीन सनातन परंपरा, संस्कृत विरासत और आध्यात्मिक धरोहर के लिए विश्वभर में जाना जाता है, और राज्य सरकार इसी गौरव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में लागू किया गया धर्मांतरण विरोधी कानून व दंगारोधी कानून समाज की सुरक्षा, सांस्कृतिक संरक्षण और सनातन मूल्यों की रक्षा की दिशा में मिसाल बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है। समाज में धार्मिक सद्भाव बनाए रखना, सनातन परंपरा को सुरक्षित रखना और तीर्थों व धार्मिक स्थलों के विकास को गति देना। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रियों की सुविधा, धार्मिक संस्थानों के पुनरुद्धार और सांस्कृतिक संरक्षण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएँ लागू की जा रही हैं। अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला आश्रम के लोकार्पण के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज और प्रवासी उत्तराखंडवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड न केवल विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति की ध्वजा भी पूरे देश में ऊँचा कर रहा है। यहां पहुचने पर श्री धामी ने तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रजापिता ब्रह्मा जी से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगलमय जीवन की कामना की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *