August 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चम्पावत बनेगा उत्तराखंड का मॉडल जनपदः धामी

123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ, सिटी सेंटर का किया भूमि पूजन
चम्पावत (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 123.79 करोड़ रुपये की लागत वाली 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपद को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने 27.79 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई आठ योजनाओं का लोकार्पण तथा 96 करोड़ रुपये की लागत वाली नौ नई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चम्पावत को उत्तराखंड का मॉडल जनपद बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रें का समग्र विकास राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने विरासत संरक्षण की दिशा में 3-49 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जिम कॉर्बेट ट्रेल का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिम कॉर्बेट से जुड़े स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अलावा उन्होंने रोडवेज बस स्टेशन परिसर में लगभग 62.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक बहुमंजिला पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सिटी सेंटर का भूमि पूजन भी किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सड़कें और भवन बनाना नहीं, बल्कि ऐसा चम्पावत विकसित करना है जहां युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को आत्मनिर्भरता, किसानों को समृद्धि और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि चम्पावत शिक्षा, पर्यटन, आधारभूत संरचना,  कृषि और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह उत्तराखंड के विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटी सेंटर के निर्माण से नगर में पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही व्यापारिक भवनों, महिला प्रौद्योगिकी पार्क, आधुनिक पुस्तकालय, ज्ञान केंद्र, ओपन जिम और युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की बेटियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा 58.52 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके अलावा कृषि महाविद्यालय, गौशालाओं के विकास तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास भी और विरासत भी के मंत्र को साकार करते हुए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत मां पूर्णागिरि धाम, शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मां वाराही धाम सहित अनेक धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक आईएसबीटी और 14 करोड़ रुपये की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। वहीं लोहाघाट में पर्यावरण मित्रें के लिए आवासीय भवन, बनबसा में सैनिक स्मारक तथा पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है, वे केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं बल्कि विकसित चम्पावत की मजबूत नींव हैं। इनसे युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्तिकरण, किसानों को समृद्धि, व्यापार को नई गति और पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में चम्पावत समावेशी, संतुलित और सतत विकास का आदर्श मॉडल बनकर विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मंदिरों के पुजारियों, अर्धसैनिक बलों के जवानों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल एवं ढाबा संचालकों, स्वच्छाग्रहियों, शिक्षकों, उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, टैक्सी यूनियन, बैंक कर्मियों, बार एसोसिएशन, प्रबुद्धजनों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने खटकना पुल स्थित रविंद्र सिंह तड़ागी के पुत्र मानवेंद्र सिंह तड़ागी द्वारा स्थापित एटलस पावर हाउस जिम का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्यमंत्री श्याम पांडे, हेमा जोशी, रोहित बिष्ट, मुकेश महराना, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी डॉ- जी-एस- खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *