एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून। एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज जैन उर्फ पंकज चौधरी और किशन जैन नाम इस दोनों आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तारियां किया गया है। सीबीआई के अनुसार ये दोनों की मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी के धन को संपत्तियां खरीद में निवेश कर रहे थे। इससे पहले सीबीआई तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें समीर अग्रवाल का साला भी शामिल है। समीर अग्रवाल विदेश भाग चुका है। मामला करीब 800 करोड़ की धोखाधड़ी का है जिसमे से करीब 400 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं। ऐसा सीबीआई की जांच में सामने आया है। लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी(एलयूसीसी) कंपनी ने प्रदेशभर के लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये ठगे हैं। यह ब्योरा उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न प्राथमिकियों की जांच में सामने आया था। जिन लोगों से ठगी हुई वे सभी छोटी आय के लोग हैं। इनमें से ज्यादातर दिहाड़ी करने वाली महिलाएं और गृहणियां शामिल हैं। यह कंपनी उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश व अन्य कई प्रदेशों में सक्रिय थी। वहां भी इस तरह की ठगी के मामले सामने आए हैं।
