राजकीय शोक बीच मनोरंजन कार्यक्रम आयोजन: डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधक पर केस दर्ज
देहरादून। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध देहरादून पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद प्रदेश भर में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था। इसके बाद में शिक्षण संस्थान ने अपने परिसर में मनोरंजन कार्यक्रम आयोजन करवाया था।19 मई को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन ने राज्य में 3 दिन के लिए राजकीय शोक घोषित किया था। साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड ने 19 मई को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई थी। शासन की ओर से इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित डीआईटी यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा दिनांक मंगलवार शाम अपने परिसर में मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर केस दर्ज किया गया है।
