Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चेचिस से भिड़ी कार,एक की मौत, चार महिलाओं सहित छह गंभीर

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गुरूवार की रात्रि कलियर शरीफ से लौट रहे एक ही परिवार की कार मार्ग में महतोष मोड़ के पास सामने जा रहे चेचिस के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिये जाने के कारण तेज गति से पीछे से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई जबकि चार महिलाओं सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया गया। परिवार में एक व्यक्ति को मौत से कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम जाफरपुर, पोस्ट मीरगंज, थाना शीशगढ़ बरेली निवासी एक ही परिवार के सात लोग 70 वर्षीय नथिया पत्नी मुनीम निवासी ग्राम मुझैना, थाना केमरी रामपुर, ग्राम मेघा नगला थाना केमरी रामपुर निवासी 55 वर्षीय मोबीना पत्नी रईस अहमद, 15 वर्षीय अतीब पुत्र रईस अहमद, ग्राम जाफरपुर मीरगंज शीशगढ़ निवासी 30 वर्षीय इरफान पुत्र इकबाल, उसकी पत्नी 28 वर्षीय अंजुम, 3 पुत्री मन्नत व 28 वर्षीय नदीम पुत्र नसीम अहमद टेैेक्सी कार संख्या यूके 06 टीए 8359 कलियर शरीफ हरिद्वार गये थे। गुरूवार की दोपहर सभी कलियर शरीफ से वापस घर को रवाना हुए थे। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जब परिवार के लोग यहां निकटवर्ती ग्राम महतोष मोड़ के पास पहुंचे तो सामने जा रहे चेजिस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उनकी कार तेज गति से चेजिस के पीछे से जा भिड़ी। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद कार में सवार लोगों में चीख पुकार शुरू हो गई। जिससे आसपास खड़े लोग आ गये। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। सूचना मिलने पर सभी को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए पहले गदरपुर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने बाद उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने कार चला रहे नदीम को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सभी घायलों का उपचार कर उनकी हालत गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया गया। परिजन घायलों को किच्छा रोड़ पर एक निजी चिकित्सालय और राममूर्ति हॉस्पीटल भोजीपुरा ले गये। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मृतक नदीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि टैक्सी कार नदीम की ही है। नदीम अपने पीछे पत्नी मोबीना, तीन पुत्र आकिब, शाकिर व जीशान और एक पुत्री मुस्कान सहित सारे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *