Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल और उधम सिंह नगर पुलिस में बंपर तबादले

रूद्रपुर/हल्द्वानी। उधम सिंह नगर और नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने दोनों जनपदों में बंपर तबादले किये हैं। उधम सिंह नगर में दो निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों के दायित्वों में फेरबदल हुआ है जबकि नैनीताल जनपद में 4 निरीक्षकों समेत 47 महिला, पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से दो निरीक्षकों और सात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। जारी सूची के अनुसार, ट्रांजिट कैंप कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डे को वहां से हटाकर पुलिस कार्यालय में पीआरओ व वीआईपी सेल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, थाना केलाखेड़ा के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को अब कोतवाली ट्रांजिट कैंप का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सुल्तानपुर पट्टðी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष खत्री को पदोन्नति देते हुए थानाध्यक्ष केलाखेड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप बिष्ट को प्रभारी चौकी सुल्तानपुर पट्टðी बनाया गया है। उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को कोतवाली सितारगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सूतमिल के पद पर तैनात किया गया है। बाजार चौकी जसपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक भूपाल राम पौड़ी को अब कोतवाली जस्पुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) नियुक्त किया गया है, साथ ही उनके पास बाजार चौकी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके अलावा, कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात उपनिरीक्षक मनोज जलाल को प्रभारी चौकी बेरिया दौलत बनाया गया है। कोतवाली जसपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक को कोतवाली सितारगंज भेजा गया है, जबकि कोतवाली कुण्डा में तैनात उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार को कोतवाली आईटीआई में नई तैनाती दी गई है। वहीं नैनीताल के एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टीसी ने काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी समेत कई थानों और चौकियों में नई तैनाती कर दी है। तबादला सूची में निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम बनाया गया है, जबकि निरीक्षक हरपाल सिंह को चोरगलिया से तल्लीताल कोतवाली भेजा गया है। वहीं राजेंद्र सिंह रावत को डीसीआरबी से मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। विमल मिश्रा को काठगोदाम से वरिष्ठ उप निरीक्षक तल्लीताल, तारा सिंह राणा को रामनगर से चोरगलिया, और अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यू थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कई चौकी प्रभारियों और महिला उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। हल्द्वानी, रामनगर, भवाली, लालकुआं, कालाढूंगी, मुक्तेश्वर और मुखानी समेत कई संवेदनशील क्षेत्रें में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल का माहौल है और नई तैनाती पाने वाले अधिकारी अपने-अपने कार्यभार संभालने में जुट गए हैं- वहीं एसएसपी ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *