पुलिसकर्मी की हरकत पर भड़के बजरंग दल कार्यकर्ता,प्रदर्शन
देहरादून। युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लक्कीबाग चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए और सहारनपुर रोड पर यातायात रोक दिया। प्रदर्शन के चलते रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बताया गया कि शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामले की शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लक्कीबाग चौकी के बाहर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर रोड पर यातायात रोक दिए जाने से रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक वाहनों की कतार लग गई। रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।
