मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर गरजी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री
रुद्रपुर। जनपद की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने आज मानदेय वृद्धि सहित अन्य कई मांगों को लेकर उत्तराखण्ड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्लैक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते वक्ताओं ने कहा कि आंगन वाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी न्ययोचित मांगों को लेकर पिछले काफी समय से आन्दोलन किया जा रहा है। लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाये, मानदेय प्रतिमाह 24 हजार दिया जाये, सेवानिवृत होने पर पेंशन की सुविधा दी जाये और धनराशि को कम से कम 5 लाख रूपये किया जाये, ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाये, सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर प्रमोशन से भरा जाये और एफआरएस प्रणाली को बंद किया जाये। इस दौरान सभी ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी भी की। धरने में वसुंधरा, सविता, जगरानी, रानी तिवारी, सोनिया, सावित्री, सुमन, रचना रानी, कैलाशो गंगवार, प्रभावती गुप्ता, शोभा, रजनी, ललिता, मीरा, प्रियंका, मीनू, कमला, नीलम, पूजा, संजू, ममता, अमृत कौर, सुरेखा, तारा भट्ट, पुष्पा, भावना, राजकुमारी, विमला आदि मौजूद रही।
