Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आग लगने से फैक्ट्री मेें हजारों का नुकसान

लालपुर। शार्ट सर्किट के चलते एक फैक्ट्री में आग लग गयी। आनन फानन में फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाया अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें देख आसपास के ग्रामीण भी सकते में आ गये। फिलहाल बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार लालपुर आइडिया कालोनी के समीप शीलचंद एग्रो नामक फैक्ट्री है जिसके स्वामी मोहन गोयल हैं। फैक्ट्री में आज कूलिंग पावर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गयी और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गयी जिससे वहां हड़कम्प मच गया। फैक्ट्री में दर्जनों की संख्या में श्रमिक काम करते हैं। उन्होंने तत्काल रेता व पानी के जरिये आग पर काबू पाने का प्रयास किया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां आतीं तब तक आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक हजारों की कीमत का नुकसान हो गया। फिलहाल श्रमिकों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *