Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा किसानोें की समस्याओं पर गंभीरःचैधरी

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के प्रति निरन्तर गंभीर रूख अपनाये हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी हैं वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भी किसानों की हर सम्भव मदद की जा रही है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चैधरी ने पार्टी के किसान मोर्चा की कुमायूं स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि किसानों की योजनाओं को कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पात्रों को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के लिए वह स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में किसान चैपाल लगाकर मंडल स्तर पर अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जायेगा। आगामी 10 से 20मार्च तक किसान चैपाल लगायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की पीड़ा को जानते हैं जिसके तहत उन्होंनेे किसानों को आर्थिक मदद देने की भी पहल की है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार नेे 22लाख कुंतल धान खरीदकर किसानों को तत्काल भुगतान किया है तथा किसानों के गेहूं का एक-एक दाना भी खरीदकर उन्हें तत्काल भुगतान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों का जो भी बकाया गन्ना भुगतान है उसके शीघ्र देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। किसानों को 1 लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को 12लाख करोड़ का ऋण अनुदान सहित केंद्र सरकार द्वारा योजना के तहत दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, कृषि के लिए खाद पर भी अनुदान दिया जा रहा है। किसानों को पहले यूरिया के ेलिए भटकना पड़ता था। यह समस्या पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। कार्यक्रम को राजेंद्र बिष्ट, आदेश ठाकुर, हरीश भट्ट, राजीव चैधरी सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान जसवीर बाठला, कैलाश बुडला कोटी, तारादत्त पांडे, राजीव गंगवार, महेंद्र नेगी, कैलाश गुणवंत, बलकार सिंह, भागवत, पुष्कर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *