Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत

किच्छा। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के मुताबिक कुरैय्या निवासी आसिफ पुत्र फूल साह आज सुबह अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भट्टðे की ओर जा रहा था। इस दौरान सुनेरी पुलिया के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर अचानक पलट गयी।जिसमें आसिफ ट्राली के नीचे दब गया। करीब आधे घण्टे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहने के बाद राहगीरों द्वारा उसे बमुश्किल निकाला गया। आसिफ को उपचार के लिए किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर के बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *