August 23, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल में युवक का शव मिलने से सनसनी

नैनीताल। शहर के मल्लीताल अशोक सिनेमा की पार्किंग के समीप एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह करीब दस बजे मल्ली ताल डीआईजी दफ्तर के समीप सड़क के नीचे झाड़ियों में शव देखा तो सूचना मल्लीताल कोतवाली में दी। सूचना पर एसएसआई बीसी मासीवाल, कांस्टेबल मनोज जोशी आदि मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने जांच को तो मृतक की पेंट की जेब में भवाली रोड के बस स्टॉप पाइंस का रोडवेज टिकट मिला। कुछ देर में पाइंस निवासी लक्ष्मण रौतेला पहुंचे और उन्होंने शिनाख्त 32 वर्षीय राजेन्द्र सिंह रौतेला पुत्र चंदन रौतेला के रूप में की। लक्ष्मण ने बताया कि राजेन्द्र बेरोजगार था। उसके घर मे पत्नी व दो बच्चे हैं। पुलिस को अनुमान है कि नशे की हालत में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस मौत के वजहों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *