Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक की हत्या के मामले में जांच को पहुंची रामपुर पुलिस

सितारगंज। तीन माह पहले युवक की हत्या कर शव खटीमा रोड में पेड़ से लटका दिया था। रामपुर पुलिस हत्या के मामले में जांच करने सितारगंज पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। रामपुर निवासी (23 )अनमोल सिंह पुत्र सोमवीर का शव 18 नवम्बर की सुबह शहर के खटीमा रोड स्थित एक होटल के सामने पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद सोमवीर ने पुत्र की हत्या का रामपुर में केस दर्ज कराया। सोमवार को रामपुर पुलिस टीम परिजनों के साथ जांच को सितारगंज पहुंची। उसने हत्या के मामले में पुलिस से जानकारी ली। इस दौरान कई स्थानों पर दबिश दी गई। सोमवीर ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *