October 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन में शामिल हुए सीएम धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग कर 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया। गुंजी पहुंचने पर रं समुदाय ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश परिक्रमा रन साहस, संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति की परीक्षा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में विषम मौसम और सीमित ऑक्सीजन के बीच प्रतियोगिता में हिस्सा लेना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया।धामी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ होमस्टे, स्थानीय गाइड, परिवहन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। सरकार उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मई 2027 के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंडड्ढोरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। यह दौड़ करीब 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष अशोक सिंह नबियाल, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी सहित सेना, आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *