October 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा ने 70 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी

देहरादून (उद संवाददाता)। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्टð की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार की ओर से सूची जारी की गई। उधम सिंह नगर जनपद की जसपुर विधाानसभा के लिए गिरीश चन्द्र तिवारी, काशीपुर के लिए मनीष्ज्ञ अग्रवाल, बाजपुर के लिए राम मेहरोत्र, गदरपुर के लिए सरदार मंजीत सिंह, रूद्रपुर के लिए दान सिंह रावत, किच्छा के लिए अनिल चौहान, सितारगंज के लिए विजय मण्डल, नानकमत्ता के लिए दीपक मेहरा और खटीमा के लिए रामपाल को प्रभारी बनाया गया है। जबकि नैनीताल जनपुद में लालकुंआ के लिए कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल गोपाल रावत, नैनीताल रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी कमल नयन जोशी, कालाढुंगी अरविंद पडियार, और रामनगर के लिए सचिन शाह प्रभारी बनाये गये हैं। प्रभारियों की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रभारियों की जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्रें की राजनीतिक परिस्थितियों पर नजर रखने, संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल बनाने में अहम हो सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से जारी सूची में फिलहाल प्रभारियों के नाम और उन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्रें का उल्लेख किया गया है। उनकी विस्तृत कार्ययोजना सामने आना बाकी है। भाजपा उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और विधानसभा स्तर पर प्रभावी समन्वय पार्टी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *