October 7, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

वार्डों में कांग्रेस-भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत

किच्छा। नगर पालिका परिषद किच्छा के चुनाव परिणामों में विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वार्डवार घोषित परिणामों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का प्रदर्शन मजबूत रहा। वहीं भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वार्ड 6 किशनपुरः भाजपा प्रत्याशी शिल्पी चौबे पत्नी राजेश चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी शिखा शर्मा को 180 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वार्ड 3ः कांग्रेस प्रत्याशी दरकशा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रत्याशी हीरा सरकार को 376 मतों से हराया। वार्ड 12ः कांग्रेस समर्थित दिव्यांशु अग्रवाल विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करन सक्सेना को 360 मतों से पराजित किया। दिव्यांशु अग्रवाल को 789 मत जबकि करन सक्सेना को 429 मत मिले।वार्ड 17ः कांग्रेस प्रत्याशी अलीना मलिक ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पूजा गंगवार को पराजित किया। वार्ड 19ः निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश राठौर ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी विशाल शर्मा को पराजित किया। वार्ड 20ः कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सैनी को 33 मतों से हराकर जीत हासिल की। गुरप्रीत सिंह को 519 मत जबकि प्रवीण सैनी को 486 मत मिले। वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी चंदन पांडे ने पांच प्रत्याशियों को हरा कर जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *