October 7, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उमेश की कांग्रेस में एंट्री की चर्चा सेे भूचाल: हरीश रावत ने दिलायी स्टिंग की याद,भावना पांडे ने भी खोला मोर्चा

जिसके कारण कांग्रेस की सत्ता गई, वह आज हीरो कैसे? 
देहरादून(उद ब्यूरो)। उत्तराखंड कांग्रेस में खानपुर विधायक उमेश कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के बीच पार्टी के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस संभावित कदम को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है। वहीं राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भी कांग्रेस नेतृत्व से उमेश कुमार को पार्टी में शामिल नहीं करने की मांग की है। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया में 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि यह उनके लिए दुखद है कि जिन लोगों ने उस समय उनकी सरकार बचाने के लिए संघर्ष किया, उन्हें आज पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिल रहा, जबकि जिन पर सरकार गिराने में भूमिका निभाने के आरोप लगे, उन्हें पार्टी में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। रावत ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाए हैं। रावत ने आरोप लगाया कि उमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल कराने के प्रयास पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुए थे और अब यह कोशिश और तेज हो गई है। पूर्व सीएम ने कहा कि जो सरकार गिराने का माध्यम/इंस्ट्रूमेंट बना, वो तो अब वंदनीय दिखाई दे रहा है, क्योंकि अपार दौलत है और अधिकांश दौलत का बड़ा हिस्सा 2016 में हमारी सरकार गिराने के बाद खरीदा गया है। जिस व्यक्ति ने सरकार बचाने के लिए प्राण लगाए, संघर्ष किया, वो आज उनकी नजर में विलन है और जिस व्यक्ति के कारण उत्तराखंड से 10 साल के लिए कांग्रेस की विदाई हुई, वो व्यक्ति उनके लिए आज हीरो है।इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हरीश रावत के कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें बुधवार को किच्छा से देहरादून लौटना था, लेकिन अब वह किच्छा से सीधे दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में उनकी कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मुलाकात प्रस्तावित है।बताया जा रहा है कि इस बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और उमेश कुमार की संभावित ज्वाइनिंग को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि बैठक में क्या निर्णय होगा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने भी उमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल कराने की संभावित कवायद पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से खानपुर विधायक की ज्वाइनिंग रोकने की मांग की है। भावना पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि उत्तराखंड के हितों के लिए वह इस मुद्दे पर संघर्ष करेंगी। उन्होंने उमेश कुमार पर कई गंभीर आरोप भी;शेष पृष्ठ सात परद्ध लगाए और कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी दी कि यदि उन्हें पार्टी में शामिल किया गया तो वह इसके खिलाफ आंदोलन करेंगी। पांडे ने कहा कि उत्तराखंड को अपराधिक परिवृत्त के लोगों से बचाने के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेगी। इतना ही नहीं उमेश कुमार को भ्रष्टाचार और देह व्यापार में लिप्त बताते हुए भावपा पांडे ने कांग्रेस नेताओं को भी कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं की मिलीभगत से अगर उमेश कुमार को कांग्रेस में शामिल किया गया तो वह कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेगी। फिलहाल कांग्रेस में उमेश कुमार की औपचारिक ज्वाइनिंग कराने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के साथ उमेश की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में दिल्ली में हरीश रावत की कांग्रेस नेतृत्व के साथ प्रस्तावित मुलाकात को इस पूरे घटनाक्रम के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *