खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रूद्रपुर । युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में आयोजित खेल महाकुंभ 2026 के तहत सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रूद्रपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं से विजेता प्रतिभागियों ने अंडर 14 और अंडर 19 बालिका वर्ग में कबîóी एवं मुर्गा झपट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। अंडर 14 बालिका वर्ग की 28 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में नैनीताल की नीलम ने प्रथम, बाजपुर की वंशिका ने द्वितीय और सितारगंज की प्रगति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 31 किलोग्राम भार वर्ग में खटीमा की तनवी चन्द प्रथम, काशीपुर की मुस्कान द्वितीय और रूद्रपुर की प्रिसा तृतीय रहीं। 34 किलोग्राम भार वर्ग में हल्द्वानी की नेहा प्रथम, नानकमत्ता की मानसी द्वितीय और गदरपुर की अलशिफा तृतीय रहीं। 37 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर की अंशिका प्रथम, रूद्रपुर की राधिका द्वितीय और सितारगंज की सोनिया तृतीय रहीं। 40 किलोग्राम ओपन वर्ग में रूद्रपुर की गोरिता ने प्रथम, हल्द्वानी की कविता ने द्वितीय और खटीमा की सुजैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग की कबडडी के फाइनल मुकाबले में सितारगंज ने खटीमा को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खटीमा दूसरे और लालकुआं तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 19 बालिका वर्ग की 38 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में बाजपुर की एकता प्रथम, जसपुर की चाहत द्वितीय और सितारगंज की तानिया तृतीय रहीं। 41 किलोग्राम भार वर्ग में सितारगंज की पूजा प्रथम, जसपुर की उपासना द्वितीय और बाजपुर की फिजा तृतीय रहीं। 44 किलोग्राम भार वर्ग में काशीपुर की रिया प्रथम, जसपुर की पिंकी द्वितीय और भीमताल की तनुजा तृतीय रहीं। 47 किलोग्राम भार वर्ग में सितारगंज की ममता प्रथम, भीमताल की दीपा द्वितीय और खटीमा की नसरा तृतीय रहीं। 50 किलोग्राम ओपन वर्ग में कालाढूंगी की बरखा ने प्रथम, काशीपुर की तन्नू ने द्वितीय और रूद्रपुर की राधिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका वर्ग की कबडडी के फाइनल मुकाबले में बाजपुर ने खटीमा को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। खटीमा दूसरे और लालकुआं तीसरे स्थान पर रहा। मंच का संचालन हरीश दनाई एवं धीरज पाण्डे ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लक्ष्मण सिंह, दिनेश कुमार, गौरव उपाध्याय, संदीप, दिपेश, मिनती विश्वास, अल्पना त्यागी, कमल सक्सेना, दीप पन्त, शालिनी और ज्योति ने निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अमित कुमार सैनी, मुकेश गौड़, व्यायाम प्रशिक्षक विपिन गौतम, प्रधान सहायक नन्द किशोर जोशी, कार्यालय सहायक राजेन्द्र लाल वर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुरेश आर्या, केवल सिंह, निर्मल जोशी तथा पीआरडी स्वयंसेवक कमलेश कुमार, राम प्रकाश, रविन्द्र प्रसाद और बलवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत ने पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और उपस्थित खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।
