September 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमिश्नर ने रामनगर तहसील और काशीपुर रोड का किया निरीक्षण

रामनगर (उद संवाददाता)। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार को रामनगर तहसील का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर काशीपुर रोड का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कमिश्नर ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने तथा बिना अनुमति पशु परिवहन किए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों के रहने की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। इस मामले में लेबर इंस्पेक्टर को बुलाकर सफाई ठेकेदार का चालान काटने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक अधिशासी अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिए। नगर पालिका के सामने बिना सत्यापन संचालित दुकान को लेकर भी कमिश्नर ने नाराजगी जाहिर की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रोड क्लीनिंग मशीन बंद मिलने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। समाचार लिखे जाने तक कमिश्नर का निरीक्षण जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *