September 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रदेश भर में मिनिस्टीरियल कर्मियों का धरना

देहरादून/रूद्रपुर। उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आहवान पर आज जनपद उधमसिंह नगर के कर्मियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर र्राेडवेज के सामने रामलीला मैदान में एक दिवसीय धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर पिछले कई समय से आन्दोलन कर रहे हैं परंतु उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा पदोन्नत एसीपी की व्यवस्था लागू करने, पदोन्नति में लागू फार्गों नियमावली को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने, सभी विभागों में मिनिस्टीरियल के पदों का पुर्नगठन करने, गोल्डन कार्ड में आ रही असुविधा को दूर करने, कॉमन सेवा नियमावली प्रख्यापित करने, पदोन्नति में संक्रमण काल को समाप्त करने आदि की मांगें शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आन्दोलन तेज करने को बाध्य होना पडेगा। इस दौरान अमरदीप सिंह, मोहित तिवारी, सुषमा सिंह, डीएस जग्गी, राजकुमार साहनी, मोहन सिंह राठौर, प्रदीप यादव, नितेश शर्मा, हरीश सिंह, हरपाल सिंह, विरेन्द्र पाण्डे, रमेश जोशी, पारस पाठक, दीपक बिनवाल, भूमिका, सुदर्शन, अभिषेक, ललित मठपाल, वंदना रावत, सुरेश सिंह, हरजीत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *