ठुकराल का बेतुका बयान वायरल : एआई का गलत इस्तेमाल कर उन्हें गोल टोपी पहने हुए दिखाया गया
तो विकास शर्मा आज मेयर नही होते….!
रुद्रपुर। कुछ लोगों द्वारा अपनी फर्जी आईडी से एआई का दुरूपयोग कर समाज में मेरा दुष्प्रचार कर मेरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। जिसकी पुलिस अधिकारियों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मीडिया से बातचीत करते पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संदीप सिंह व विद्युत ठुकराल नाम के किन्ही व्यक्तियों द्वारा अपनी फर्जी आई से एआई का दुरूपयोग किया गया और उनके फर्जी चित्रें को प्रदर्शित कर समाज में उनकी छवि को चोट पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह की फर्जी आईडी में एआई का गलत इस्तेमाल कर उन्हें गोल टोपी पहने हुए दिखाया गया जबकि विद्युत ठुकराल की फर्जी आई डी में आर के टी लिखा डम्पर दिखाया गया है। श्री ठुकराल ने कहा कि वह समाज में सभी धर्मों का हमेशा से सम्मान करते आ रहे है। लेकिन वह सच्चे हिन्दू हैं सनातन धर्म पर चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस झूठे प्रपंच की शिकायत पूर्व में एसएसपी, एसपी, सीओ, एलआईयू सहित साईबर क्राईम कार्यालय में की थी। परंतु लम्बा समय बीत जाने के बाद भी उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह अब उच्च न्यायालय में अपनी बात रखकर सभी पुलिस अधिकारियों से इसका जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एआई का दुरूपयोग कर लोगों को मरवाना चाहते है या फिर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर रहे है। एआई के बढ़ते दुरूपयोग को देखकर चीन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्हें कुर्सी के साथ दिखाते हुए एआई चित्र बनाया गया है जबकि सच्चाई ये है कि उनके विरोधियों ने उनका वर्ष 2022 में राजनैतिक भविष्य खत्म करने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने भाजपा को धोखा नहीं दिया उनके पास कांग्रेस की टिकट थी लेकिन उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा। वह तीन साल तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्होंने भाजपा को धोखा नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम चुनाव में उनके साथ धोखा किया गया। श्री ठुकराल ने कहा यदि वह और उनका भाई संजय निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा के समर्थन में सामने नहीं आते तो विकास शर्मा आज मेयर नही होते। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई काफी बढ़ गई है रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि किच्छा व सिरोलीकला में होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी उन्हें जो आदेश करेगी उसका वह पालन करेंगे।
विधायक पर टिप्पणी करते हुए ठुकराल का बेतुका बयान सोशल मीडिया पर वायरल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का एक बेतुका बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो शनिवार को कांग्रेस के कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन से पूर्व का बताया जा रहा है। शनिवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के निकट स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस की सभा हुई थी। सभा को संबोधित करते हुए ठुकराल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ठुकराल सभा को संबोधित करते हुए पहले कांग्रेस के समर्थन में नारे लगाते हैं। वह कहते सुनाई दे रहे हैंकृफ्कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और जो न बोले वह पापी-अधर्मी।य् इसके बाद वह अधिकारियों को लेकर भी आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं। वीडियो में ठुकराल जिलाधिकारी और एसएसपी को संबोधित करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं कि यदि किसी के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ बदतमीजी की गई या उसका मान-मर्दन किया गया तो वह जिला मुख्यालय पर उसका फ्जीना हराम कर देंगे।य् ठुकराल वीडियो में 24 अगस्त को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उस दिन कमिश्नर समेत जिलाधिकारी, एसडी एम, तहसीलदार और उप निर्वाचन अधिकारी मौजूद थे। उनका कहना है कि यदि उनकी गलती होती तो कमिश्नर एसडीएम को बुलाकर उन्हें हिरासत में लेने के निर्देश देते। पूर्व विधायक का आरोप है कि इसके बावजूद सत्ता के दबाव में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वह साफ तौर पर कहते हैं कि वह मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं। वायरल वीडियो में ठुकराल दावा करते हैं कि 24 अगस्त को उनके साथ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार बदतमीजी की गई। उनका कहना है कि अधिकारियों के सामने वह केवल तीन-चार लोग थे और सामने बड़ी भीड़ थी। इसके बावजूद उन्होंने डटकर मुकाबला किया। इसी दौरान ठुकराल स्थानीय विधायक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहते सुनाई देते हैं कि उन्होंने विरोधियों को ऐसा जवाब दिया कि उनकी फ्जुबान बंद हो गई।य् इसके बाद विधायक पर बाथरूम और पजामा बदलने को लेकर की गई उनकी टिप्पणी वीडियो में सुनाई देती है। यही हिस्सा अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो के अंत में ठुकराल अपने विरोधियों को चुनौती देते हुए कहते सुनाई देते हैं कि यदि वे संघर्ष कर रहे हैं तो सौ आदमी इकट्टòे करके दिखाएं। उनके इस अंदाज को लेकर भी सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पूर्व विधायक ठुकराल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विधायक को लेकर बाथरूम और पजामा बदलने संबंधी उनके बेतुके बयान पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। इसे लेकर ठुकराल की बयानबाजी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
तो विकास शर्मा आज मेयर नही होते..!
