August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

“उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”…एफआईआर दर्ज होने के बाद गोदियाल ने कहा : राहुल गांधी ने दलितों और प्रताड़ित समाज की आवाज उठाई  

राज्यसभा के सभापति के निर्देश के बावजूद सरकार ने मामले की जांच नहीं की
देहरादून। राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसे लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली स्थिति भाजपा सरकार ने पैदा कर दी है।गोदियाल ने आरोप लगाया कि दलितों और गरीबों का मुद्दा उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है, जबकि इसी प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस की शिकायत 18 अगस्त से लंबित है। जिस थाने में राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज की गई, उसी थाने में 18 तारीख से पीड़ित पक्ष की एक एप्लीकेशन दायर है कि जातिसूचक शुद्धिकरण के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और दूसरे पक्ष की एप्लीकेशन पर राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रभावित और प्रताड़ित समाज की आवाज उठाई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति के निर्देश के बावजूद सरकार ने मामले की जांच नहीं की। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर कानूनी, लोकतांत्रिक और सड़क—तीनों स्तरों पर संघर्ष करेगी। उन्होंने हल्द्वानी की घटना में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई। गोदियाल का आरोप है कि महेंद्र भट्ट ने कथित “शुद्धिकरण” का बचाव किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *