August 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महिला कांग्रेस ने राखियां लेकर किया मुख्यमंत्री आवास कूचरू अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच का आहवान किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता के न्याय की मांग वाली राखियां लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें रास्ते में रोक दिया गया।ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि एक ओर मुख्यमंत्री प्रदेश की सभी मातृशक्ति को अपनी बहनें बताते हैं, वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी समेत अन्य मामलों में महिलाओं को वर्षों बाद भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल किया, फ्क्या अंकिता समेत ये सभी बहनें मुख्यमंत्री की बहनें नहीं थीं?य् रौतेला ने अंकिता भंडारी मामले में चल रही सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जांच शुरू हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन जनता को यह जानकारी नहीं है कि जांच कहां तक पहुंची और अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं।यह मुद्दा हाल के दिनों में फिर गरमाया है। कांग्रेस नेताओं ने भी सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। राज्य सरकार ने जनवरी 2026 में अंकिता के माता-पिता की मांग के बाद मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इससे पहले मामले में एसआईटी जांच हुई थी और निचली अदालत ने तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *