August 21, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

CJP नेता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी

स्कूल का दौरा करने पहुंची टीम के साथ मारपीट का आरोप लगाया, स्कूल निरीक्षण पर रोक हटाने की मांग
जयपुर:
राजस्थान के जयपुर जिले के बगरू क्षेत्र में एक स्कूल का दौरा करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम को कथित तौर पर स्थानीय ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। CJP नेताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। घटना के बाद CJP नेता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार को 48 घंटे का समय देते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय के भीतर मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी की ओर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।CJP नेताओं के मुताबिक, पार्टी की टीम बगरू क्षेत्र स्थित स्कूल में कुछ शिकायतों और स्थानीय मुद्दों की जांच के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। पार्टी का आरोप है कि विरोध के दौरान स्थिति बिगड़ गई और उनके कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आशुतोष रांका ने कहा, “सरकार 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करे, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।” उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।फिलहाल, ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना में वास्तव में क्या हुआ और मारपीट के आरोप कितने सही हैं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जयपुर के बगरू इलाके के रामपुरा कंवरपुरा गांव में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके समर्थकों पर हमला हुआ। टीम राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची थी। ग्रामीणों ने उनका विरोध किया, धक्का-मुक्की और पथराव कर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया। आशुतोष रांका का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने बताया कि गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, मोबाइल क्षतिग्रस्त हुए, एक सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हो गया और महिला समर्थकों पर मिट्टी फेंकी गई। रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर आरोप लगाते हुए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी और स्कूल निरीक्षण पर रोक हटाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *