August 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दून विश्वविद्यालय में सीएम ने युवाओं से किया संवाद

देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में नवनिर्मित पुस्तकालय भवन, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंस की प्रयोगशाला और दून विश्वविद्यालय सामुदायिक रेडियो 88-4 एफएम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रेडियो के माध्यम से युवाओं के लिए अपना संदेश भी प्रसारित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और शिक्षा, युवा आकांक्षाओं, रोजगार, नवाचार तथा उत्तराखंड के विकास से जुड़े विषयों पर उनके विचार जाने। मुख्यमंत्री के विश्वविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र छात्रएं कार्यक्रम में शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों, पाठड्ढक्रमों, उपलब्ध सुविधाओं और अध्ययन के दौरान मिलने वाले विभिन्न अवसरों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का माध्यम बननी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा नए विचारों और नई तकनीकों के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर सीखने, नए प्रयोग करने और समाज एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आ“वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार युवाओं की आकांक्षाओं और सुझावों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में शुरू की गई नई सुविधाओं को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि आधुनिक पुस्तकालय और प्रयोगशाला विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएंगे। वहीं सामुदायिक रेडियो के माध्यम से विश्वविद्यालय और समाज के बीच संवाद को और मजबूत किया जा सकेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आ“वान किया। युवा संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और विचारों को सुना। विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, नवाचार और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सुझावों से नीति निर्माण और विकास की दिशा तय करने में भी मदद मिलती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *