Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा : 56 इंच की छाती सिकुड़ गई क्या? हम आपसे और आपके शाह से डरने वाले नहीं

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर भी खड़गे ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि बार-बार पेपर लीक होने से युवा और छात्र परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया तो कार्रवाई की मांग करने के बजाय उन पर पैलेट गन और लाठियां चलाई गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटियों को पुलिस ने घसीटा।खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी हम आपसे और आपके शाह से डरने वाले नहीं हैं। अगर आप सच्चे हैं तो जंतर-मंतर के मुद्दे पर सदन में बहस कीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सदन को चलने नहीं दिया जबकि विपक्ष ने सदन को रोकने का काम नहीं किया। खड़गे ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि 56 इंच की छाती सिकुड़ गई क्या? विद्यार्थियों से बात नहीं कर सकते क्या। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज सुननी होगी और उनके सवालों का जवाब देना होगा। जनसभा के दौरान खड़गे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आ“वान किया। अपने सम्बोधन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि इस विजय शंखनाद रैली के बाद प्रदेश से भाजपा की भ्रष्ट सरकार की विदाई तय है। इसे कोई भी नहीं रोक सकता है। उन्होंने कहा कि बिना पैसा दिये कोई भी सरकारी काम नहीं हो रहा है। सरकार प्रदेश के जंगल, जमीन और नदियां बेचने में लगी है। राज्य के कई गांव खाली हो चुके है। प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को मजबूत बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार में एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे है। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम सामने आये हैं। जो सबूतों के अभाव में जमानत के बाद बरी हो जा रहे है। श्री आर्य ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के 1700 विद्यालय बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक स्थानों पर वन भूमि पर बसे लाखों लोग मालिकाना हक की मांग दशकों से करते आ रहे है लेकिल सरकार खामोश है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ चुका है । सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जुड़ी हर समस्या को शामिल किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *