हल्द्वानी में कल होगी खड़गे की जनसभा : उत्तराखंड कांग्रेस ने तेज की तैयारियां
रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया
रुद्रपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश प्रभारी Kumari Selja के रुद्रपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद कुमारी सैलजा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और रैली को सफल, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस दौरान प्रदेश सह-प्रभारी मनोज यादव, प्रदेश सह-प्रभारी Surender Sharma, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Ganesh Godiyal, नेता प्रतिपक्ष Yashpal Arya सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में हल्द्वानी पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को लेकर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।उन्होंने दावा किया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए हल्द्वानी रवाना होंगे। इसके लिए 26 बसों के अलावा अन्य छोटे वाहनों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता आसानी से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संगठन स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

