विकास के नए दौर से गुजर रहा उत्तराखण्डः धामी
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण और विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास
देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का वैदिक मंत्रेच्चार एवं विधि विधान से पूजा अर्चना के बीच लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार लाना है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज विकास के नए दौर से गुजर रहा है। राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पर्यटन, खेल, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रें में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। चारधाम से लेकर सीमांत क्षेत्रें तक सड़क, रेल और हवाई संपर्क मजबूत किए जा रहे हैं, जबकि शहरों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ तभी सार्थक होगा जब आम नागरिक उसकी अनुभूति कर सके और सरकार इसी सोच के साथ योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे क्षेत्रवासियों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे सामुदायिक ढांचों के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर नई योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि विकास कार्य स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं को समय पर पूरा कर जनता को उनका लाभ दिलाना उसकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित किया जा सकता है। सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित व्यवस्था के माध्यम से उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देहरादून सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, जिससे प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


