Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो कारों की भिड़ंत में चार घायल

रूद्रपुर । सोमवार रात्रि रोडवेज के पास गांधीपार्क के सामने दो कारों के मध्य जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक कार सड़क पर जा पलटी। जिसमें सवार लोगों को चोटें आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर एम्बुलेंस से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि गांधी पार्क के सामने रोड़वेज के पास तेज गति से जाती कार संख्या यूपी 25 सीक्यू 6135 व यूके 06 बीएल 6681के मध्य जोर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क पर जा पलटी। जिससे उसमें सवार लोगों में चीखपुकार शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कार को सीधा किया। इस दुर्घटना में दोनों कारों में सवार चार लोगों को चोटें आ गई। जिन्हें एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *