राष्ट्रीय सुरक्षा पर राज्यपाल ने विशेषज्ञों के साथ किया मंथन
देहरादून । राज्यपाल लेफ्रिटनेंट जनरल गुरमीत सिंह ;से नि ने शुक्रवार को लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच बीएचआईएसएचएम थिंक टैंक के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े समसामयिक विषयों पर चर्चा की। बैठक में भूतपूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, सामरिक चुनौतियों, सीमा प्रबंधन तथा बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। थिंक टैंक से जुड़े पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और अध्ययन के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के साथ संवाद अत्यंत उपयोगी होता है और इससे नीतिगत सोच को व्यापक दृष्टि मिलती है। उन्होंने थिंक टैंक के सदस्यों के अनुभव और विशेषज्ञता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विचार विमर्श देश की सुरक्षा तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। बैठक में लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ;से नि, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल ;से नि, मेजर जनरल अभय कार्की ;से नि, ब्रिगेडियर संतोष नायर ;से नि, ब्रिगेडियर अनिल शर्मा ;से नि, एयर वाइस मार्शल अरविंद वर्मा ;से नि, कर्नल आर. एस. सिद्धू ;से नि, राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय के संयुक्त मुख्य हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणी, संजीव चोपड़ा, प्रो. दुर्गेश पंत, अमनप्रीत सिंह, डॉ. राज्य लक्ष्मी और रवि गड़ीराजू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
