Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टनकपुर से हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

रेल मंत्री, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने वर्चुअल दिखाई हरी झंडी
टनकपुर (उद संवाददाता)। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। लंबे समय से प्रतीक्षित टनकपुर से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का शुभारंभ हो गया। इसके साथ ही टनकपुर पीलीभीत सवारी गाड़ी का विस्तार शाहजहांपुर तक कर दिया गया। दोनों रेल सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्ेंसिंग के माध्यम से संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने टनकपुर हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस की उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं पीलीभीत जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी एवं वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने टनकपुर पीलीभीत सवारी गाड़ी के शाहजहांपुर तक विस्तारित संचालन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, सांसद मिथिलेश कुमार, सांसद अरुण कुमार सागर तथा विधान परिषद सदस्य डॉ- सुधीर गुप्ता भी मौजूद रहे। वीडियो कॉन्फ्ेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज से टनकपुर हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह रेल सेवा उत्तराखंड के तराई क्षेत्र में रहने वाले सिख श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करेगी और उन्हें तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब की यात्रा के लिए सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध कराएगी। टनकपुर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक रणदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और रेल यात्राी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह खटीमा के लिए रवाना हो गए। रेल मंत्रलय के अनुसार कुमाऊं क्षेत्र के लोगों, विशेषकर सिख श्रद्धालुओं की लंबे समय से टनकपुर से तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग थी। इसी मांग को देखते हुए इस साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी गई। साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टनकपुर पीलीभीत सवारी गाड़ी का विस्तार शाहजहांपुर तक किया गया है। नई रेल सेवाओं के शुरू होने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रें के श्रद्धालुओं, छात्रें, किसानों, व्यापारियों और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा क्षेत्र के कृषि एवं अन्य उत्पादों को नए बाजार उपलब्ध होंगे, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक संपर्क और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *