Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चारधाम यात्रा मार्ग पर बस पलटी,चार घायल

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह तोताघाटी के पास चारधाम यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्राी सुरक्षित बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष टिहरी को सूचना मिली कि तोताघाटी के समीप एक यात्राी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में ढालवाला और ब्यासी पोस्ट से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने पाया कि बदरीनाथ से ऋषिकेश की ओर आ रही बस संख्या यूके 04 पीए 0418 सड़क पर पलटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के समय बस में कुल 39 यात्राी सवार थे, जो चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। हादसे में तीन से चार यात्रियों को सामान्य चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और अधिकांश यात्राी सुरक्षित रहे। एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय प्रशासन और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होना हादसे की वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *