Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सरकार पर बरसीं कुमारी शैलजा : सरकार लगातार विपक्ष के कार्यक्रमों में अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रही

श्रद्धालु और प्रदेश की जनता जाम तथा अव्यवस्थाओं से परेशान
अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा जनसभा को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सिमकानी मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कार्यक्रमों में सरकार लगातार अड़ंगा लगाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और प्रदेश की जनता जाम तथा अव्यवस्थाओं से परेशान हैं, लेकिन सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने और जुमलेबाजी करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही है और जनता की आवाज बनने का कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरी और लगातार संघर्ष करती रही है, लेकिन अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। जनता अब भाजपा की भ्रष्ट सरकार से निजात चाहती है। जनता भाजपा की सत्ता को छीनकर कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस मामले में जवाब चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *